👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन कृषि मंडी में किसानों के हंगामे के बाद दो आढ़तियों को नोटिस जारी किया गया है जबकि मंडी निरीक्षक का पटल भी बदल दिया है। धान की खरीद-फरोख्त में आढ़त शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। अवैध रूप से आढ़ती यहां दो फ़ीसदी तक आढ़त वसूलते हैं। भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हुड समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो मंडी समिति के सचिव ने एडीएम की संस्कृति पर निरीक्षक मुद्रिका सिंह को खाद्यान्न पटल से हटा दिया है। साथ ही दो आढ़तियों को नोटिस जारी किए हैं जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई भी हो सकती है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























