बिना बताए अनुपस्थित रहने पर 44 चालक व परिचालकों को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रोडवेज डिपो में तैनात 23 चालक और 21 परिचालक संविदाकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि संविदाकर्मियों को नोटिस जारी किए हैं। अगर तीन दिनों के अंदर संविदाकर्मी डिपो में उपस्थित नहीं होते हैं। तो सभी चालक व परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि हापुड़ रोडवेज डिपो में 124 बसों के संचालन के लिए निगम के चालक और परिचालकों के साथ संविदा चालक व परिचालक भी तैनात है। लेकिन संविदाकर्मी चालक और परिचालक बिना बताए कई दिनों तक अनुपस्थित हो जाते है। जिससे बसों का संचालन भी प्रभावित हो जाता है। कई संविदाकर्मियों की सेवा भी समाप्त कर दी है। एआरएम ने 44 संविदाकर्मियों को नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























