हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सिंभावली के गांव वेठ पहुंची जहां एक झोलाछाप को नोटिस देकर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बता दें कि अपर मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉक्टर के पी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है जो कि जिले के विभिन्न क्षेत्र में जाकर झोलाछाप चिकित्सकों को नोटिस जारी कर रही है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर


























