
पार्किंग वसूली के लाखों के बाकायदार ठेकेदार को नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में पार्किंग वसूली के ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर का पार्किंग का ठेका लेने वाले कई ठेकेदारों पर लाखों का बकाया है। एक ठेकेदार पर 28 लाख रुपए बकाया है। जल्द बकाया जमा ना करने पर आरसी जारी की जाएगी।
मार्च में ठेके का समय पूरा हो गया था।उसके बाद प्रतिमाह टेंडर बढ़ाया जा रहा था लेकिन पार्किंग ठेकेदार द्वारा पूरा शुल्क जमा नहीं किया गया। इसके कारण इस माह पार्किंग का ठेका निरस्त कर दिया गया। कई बार नोटिस देने के बावजूद भी ठेकेदार ने बकाया धन राशि जमा नहीं की। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में पार्किंग का ठेका लेने वाले ठेकेदारों की सूची मंगवाई गई थी। इसमें ठेकेदार पर 28 लाख रुपए बकाया है। इसके अतिरिक्त अन्य ठेकेदारों पर भी बकाया है। ऐसे में ठेकेदारों से बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी किए हैं। बकाया जमा न करने पर आरसी जारी की जाएगी।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483


























