दूसरे दिन भी नहीं लगा तेंदुए का कोई सुराग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर में गुरुवार को तेंदुए ने तीन किसानों पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। वहीं पास के गांव में भी तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर छह जिलों की वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है लेकिन दूसरे दिन भी तेंदुए का कोई सुराग हाथ ना लगा जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।
डीएफओ प्रमोद कुमार ने बताया कि छह जिलों से आई वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर डटी रही। गुरुवार को पांच घंटे कोबिंग भी की। ड्रोन कैमरे आदि का इस्तेमाल किया गया। सफलता हाथ न लगने पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने दोबारा से सर्च अभियान शुरू किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी। ऐसे में ग्रामीणों में डर का माहौल है।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

























