हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी में मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 12 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देहात क्षेत्र के गांव गोंदी के रहने वाले गुफरान ने बताया कि 28 मार्च की शाम उसका बेटा सरताज मस्जिद में नमाज पढ़कर घर आया था। इसी बीच रास्ते से बकरी के बच्चों को हटाने को लेकर महिलाओं से कहासुनी हो गई। इसके बाद शादाब, सनव्वर, सलीम, शमी, रियाजुल, महबूब, वाहिद, सगीर, कलवा, जावाल घर में घुस आए और धारदार हथियार व लाठी-डंडों से सरताज व उसके परिजनों पर हमला बोल दिया। इस दौरान घर में मौजूद समा, आसिफ, सरताज, शाह आलम, शहनाज, परवीन, जलीस और हाशिम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सरताज के घर पर पथराव भी हुआ।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500























