👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव फगोता में पिछले दो दिनों से कुएं में एक नीलगाय गिरी हुई है। वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई है।
आपको बता दे कि जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव फगौता में दो दिन पहले एक नीलगाय कुएं में जा गिरी जिसकी आवाज सुनकर पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम अभी तक नहीं पहुंची। ऐसे में नीलगाय बाहर आने के लिए तड़प रही है।
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158






















