श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से श्यामनगर में निक्षय शिविर आयोजित












श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से श्यामनगर में निक्षय शिविर आयोजित

निक्षय शिविर में 105 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग हुई, 06 स्पुटम लिए गए, 32की हुई शुगर जांच

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, 20 नवंबर2024 श्री प्रेमचंद लोहिया ट्रस्ट की ओर से निक्षय दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार त्यागी के कुशल निर्देशन में जिला क्षय रोग विभाग की ओर इस आयोजन का पर्यवेक्षण किया गया। सभी केंद्रों पर टीबी के प्रति संवेदीकरण किया गया और लक्षणयुक्त रोगियों की टीबी जांच के लिए स्पुटम लिए गए।
जिला क्षय रोग विभाग और मेरिनो इंडस्ट्रीज लि‌मिटेड द्वारा पोषित श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में श्यामनगर में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. राजेश सिंह ने ग्रामीणों का टीबी के प्रति संवेदीकरण करते हुए बताया- दो सप्ताह से अधिक खांसी या बुखार, खांसी में बलगम या खून आना, रात में सोते समय पसीना आना, वजन कम होना, सीने में दर्द रहना, यह सब टीबी के लक्षण हो सकते हैं, इनमें से कोई भी लक्षण आने पर टीबी की जांच कराना जरूरी है। टीबी की जांच और उपचार की सुविधा सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है।


डा. राजेश सिंह ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना की बुधवार को श्यामनगर में आयोजन शिविर में टीबी जांच के लिए 6ग्रामीणों के स्पुटम (बलगम) ल‌िए गए, 4 ग्रामीण को एक्स-रे के लिए रेफर किया गया। इसके अलावा 32 ग्रामीण की ब्लड शुगर जांच की गई। शिविर में ट्रस्ट की ओर से मनबेंद्र नाथ सान्याल , डा. पीएस अग्रवाल, डा. डीके अग्रवाल, विनोद कुमार, लैब टैक्नीशियन यासीन अली, अनिल कुमार सुहैल खान और ईश्वरचंद का सहयोग रहा। बता दें कि ट्रस्ट की ओर से जिला क्षय रोग विभाग के साथ मिलकर जनपद के अलग-अलग गांवों और क‌ालोनियों में 20 निक्षय शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!