
निखिल वत्स कांग्रेस के जिला महासचिव व सह मीडिया प्रभारी नियुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कृष्णा नगर निवासी निखिल वत्स को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला महासचिव व सह मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने निखिल वत्स को जिला महासचिव की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। नवनियुक्त जिला महासचिव निखिल वत्स ने जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि वह संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, जिला कांग्रेस महासचिव और गढ़ ब्लॉक प्रभारी गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158

























