हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पांच मोहल्ले में जल्द ही पेयजल संकट दूर होगा। 20 लख रुपए की लागत से नगर पालिका पांच मोहल्ले में नई पाइपलाइन बिछाएगी जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
फिलहाल क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण मोहल्ले में गंदा पानी आता है जिसके कारण पेयजल की समस्या बनी रहती है। ऐसे में नगर पालिका परिषद पांच मोहल्लों में जल्द ही नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य करेगी। मोहल्ला नारायणगंज, खुर्जा पेज की गलियों में 9.48 लख रुपए खर्च होंगे जबकि मोहल्ला शिवनगर, न्यू सुभाष नगर में 4.28 लख रुपए की लागत आएगी। मोहल्ला लज्जापुरी में भी 6.44 लख रुपए से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:
अशोक जैन की ओर से पर्युषण दशलक्षण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

























