👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरबाऊद्दीन निवासी महिला का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले लोगों ने उसके परिजनों के साथ मारपीट की है। पड़ोसी आए दिन धमकी देते हैं और छत पर पथराव भी करते हैं। महिला का कहना है कि पुलिस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें। मोहल्ला निवासी सुभाष ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी लगातार उनके साथ मारपिटाई कर रहे हैं। उन्होंने उसकी पत्नी सुमन पर भी हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

























