हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में हुक्मरान विकास के दावे ठोक रहे हैं लेकिन विकास का असली कारनामा लोगों तक नहीं पहुंचा रहे। आज हम आपको विकास के एक ऐसे नमूने से रुबरु कराने जा रहे हैं जो किसी अजूबे से कम नहीं है। तस्वीर अपने आप काफी कुछ कह रही है जहां लापरवाह ठेकेदार, कर्मियों और अधिकारियों की नासमझी ने गणेशपुरा के मौहल्लेवासियों को दुविधा में डाल दिया। लापरवाही की यह तस्वीर हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मौहल्ला गणेशपुरा की है जहां इंटरलॉकिंग टाईल्स बिछाने के दौरान हैंडपंप को नजरअंदाज कर दिया और उसे भी इंटों की चादर उड़ा दी जिससे भविष्य में कोई हैंडपंप का इस्तेमाल ही न कर पाए।
इस लापरवाही को लेकर स्थानीय कई बार आवाज उठा चुके हैं लेकिन कुछ असर नजर नहीं आ रहा। बता दें कि राजस्व भी लापरवाही की भेट चढ़ गया है। ऐसे में लापरवाह लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने की जरुरत है जिससे भविष्य में ऐसा कारनामा न हो।
























