हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की एक लापरवाही सामने आई है। पोषण ट्रैकर एप पर बच्चों की सही हाइट और वजन न डालने के कारण उन्होंने चार स्वस्थ बच्चों को अति कुपोषित श्रेणी में डाल दिया जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी को पत्र लिखा है। दो दिन में फिर से परीक्षण कर रिपोर्ट मांगी गई है।
आपको बता दें कि जिले में हर महीने लगभग 83,000 बच्चों की जांच की जाती है जिसमें कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को अलग कर बेहतर खाद्य पदार्थ दिए जाते हैं जिससे कि बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर आए लेकिन नवंबर के महीने में पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग करते हुए 406 बच्चों को अधिक कुपोषित श्रेणी में डाल दिया जिससे अधिकारी हैरान हो गए और उन्होंने पुनः परीक्षण के आदेश दिए हैं।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093



























