हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक व अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुजस्सिर पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी गांव सालेपुर थाना कपूरपुर है जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध चाकू बरामद हुआ है। आपको बता दें कि सांईं धर्म कांटा सपनावत से कुछ दिन पहले एक बाइक चोरी हुई थी। चोर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया जिससे अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।बता दें कि मोटरसाइकिल स्वामी और मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी दोनों सालेपुर कोटला के निवासी हैं।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























