हापुड़ जनपद में पौने दो लाख बने भाजपा के सदस्य, सदस्यता अभियान जारी












हापुड़ जनपद में पौने दो लाख बने भाजपा के सदस्य, सदस्यता अभियान जारी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में अभी तक पौने दो लाख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और बूथ स्तर तक सदस्य बनाने के लिए अभियान का दूसरा चरण शुरू हो चुका है।यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में दी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रीत विहार स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को सदस्यता को लेकर हुई समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सदस्यता की समीक्षा करते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष (गाजियाबाद) व सदस्यता प्रभारी अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को विदित है कि 2 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्ड कॉल और डिजिटल फॉर्म भरकर सदस्य अभियान का शुभारंभ किया। पहले ही दिन प्रदेश में 12 लाख से अधिक सदस्यता हुई और अब प्रथम चरण समाप्त हो चुका है द्वितीय चरण प्रारंभ हो चुका है इसमें भी हमें प्रत्येक बूथ पर सदस्यता करनी है और जहां सदस्यता कम हुई है वहां योजना बनाकर उसे पूरा करना है ।सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण में डॉक्टर अधिवक्ता ,व्यापारी, खिलाड़ी, समाजसेवी, स्वयं सहायता समूह, साहित्यकार एवं अन्य विशिष्ट वर्ग के व्यक्तियों से भी संपर्क करना है।बस्ती संपर्क भी अब प्रारंभ होगा और 6 अक्टूबर को महा सदस्यता अभियान चलेगा जिसमें संपूर्ण पार्टी के कार्यकर्ता बूथ से लेकर सांसद तक सभी सदस्यता करेंगे फिर यही अभियान 14 व 15 अक्टूबर को भी चलेगा। जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने बताया कि हापुड़ जिले में लगभग पौने दो लाख सदस्यता हो चुकी है तथा कार्यकर्ता पदाधिकारी जन प्रतिनिधि सभी अपने-अपने स्तर से सदस्यता के इस अभियान को सफल करने में दिन-रात लगे हुए हैं इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत पुनीत गोयल मोहन सिंह राजीव सिरोही जिला उपाध्यक्ष शायमेंद्र त्यागी राज सुंदर तेवतिया नीलम सिंह राकेश त्यागी पिलखवा नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, गढ़ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, पायल गुप्ता पवन गर्ग सुनील वर्मा अंशुल मित्तल विक्रांत शर्मा राकेश त्यागी महेश तोमर अंकुर त्यागी हेमंत त्यागी सौदान सिंह सतीश सिंघल मनोज बाल्मिकी मनोज तोमर अमित सिवाल उपेंद्र राणा शैलेंद्र राणावत अनिरुद्ध कस्तला विजय शर्मा योगेश राणा अशोक पाल विनोद गुप्ता व सुयश वशिष्ठ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







  • Related Posts

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    🔊 Listen to this सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्यसभा सांसद व यूपीए की चेयरमेन श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन मंगलवार को जिला कार्यालय…

    Read more

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    🔊 Listen to this दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का दौमी धनोरा मार्ग व दौमी असौड़ा मार्ग अवैध कालोनियों का सबसे बड़ा अड्डा बना है जहां…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान
    error: Content is protected !!