हापुड़, सीमन / अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन शंकर के जिलाध्यक्ष राजीत सिद्धू ने अपने साथियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह का स्वागत ततारपुर चौक हापुड़ पर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिवाकर सिंह ने कहा कि संगठन किसान व आवाम की लड़ाई बहुत ईमानदारी के साथ लड़ रहा है। भ्रष्टाचार, गन्ना भुगतान, छुट्टा आवारा पशु व खूंखार बंदरो को पकड़वाने के साथ-साथ विद्युत विभाग में जो उपभोक्ताओं के बिल जमा करने के बावजूद भ्रष्ट बाबू ने गोलमाल किया है। उन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और किसानों का बकाया खड़ा है। संविदा कर्मी उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि जोगिंदर सिंह युवा जिला अध्यक्ष की ताई के निधन पर वह हापुड़ पहुंचे। शोक सभा में उपस्थित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर परिवारजनों को सांत्वना दी गई। इस कार्यक्रम में रविंद्र, योगेंद्र, बबलू, भगत जी, जितेंद्र, अमरपाल, श्यामवीर, सतीश, ढिल्लों, भगत, शशिवाला, रीना रानी, प्रियंका भटनागर, जानी चौधरी, धर्मवीर सिंह, राकेश रतनपुर, सतपाल गुर्जर, राजवीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























