हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव दतियाना में तेंदुए की सूचना पर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम को किसी भी तरह के तेंदुए के निशान नहीं मिले और ना ही कोई ऐसा शख्स मिला जिसे तेंदुए ने देखा हो। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि यदि तेंदुए की आहट हो तो वह तुरंत वन विभाग को मामले से अवगत कराएं। वन विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव दतियाना में तेंदुए की सूचना पर वन विभाग में तैनात दरोगा गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने जंगल में भी तेंदुए की तलाश की लेकिन किसी भी तरह के पद चिन्ह उन्हें नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि रात को बेवजह बाहर न निकले और तेंदुए दिखने पर तुरंत उन्हें सूचित करें।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
https://ehapurnews.com/delhis-dr-shuchi-taneja-dua-now-in-hapur-city/





















