👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद की लीगल प्रोबेशन अधिकारी डॉ निशा रावत ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। डॉ निशा रावत ने पांच विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचडी, यूजीसी नेट, बीएड, एलएलबी, डी लिट की डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही उनकी 12 किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
उच्च शिक्षा में सर्वाधिक डिग्री पाने वाली जनपद की लीगल प्रोबेशन अधिकारी डॉ निशा रावत ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा कर एक नया मुकाम हासिल किया है।
मूल रूप से मथुरा की रहने वाली डॉक्टर निशा को संगीत, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी कई अवार्ड मिल चुके हैं।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

























