
हाफिजपुर रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, आरपीएफ की सूचना पर पहुंची पुलिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना रविवार की है, जब हाफिजपुर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा गया। हादसे में युवक का शरीर काफी बुरी हालत में बिखरा हुआ मिला।
आरपीएफ मुरादाबाद कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। मृतक के पास से एक आसमानी नीले रंग का मोटोरोला मोबाइल फोन, एक बाइक की चाबी और एक पर्ची बरामद हुई, जिस पर मोबाइल नंबर लिखा था।
इसी सामान की मदद से मृतक की पहचान निखिल चौधरी (पुत्र मनवीर सिंह), निवासी अयाद नगर, थाना बाबूगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दे दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















