👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जमीयत-ए-उलमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने सोमवार को हापुड़ में कहा कि बच्चियों के लिए अलग स्कूल बनाना चाहिए। हापुड़ की रामपुर रोड पर स्थित गर्ल्स इंटर कॉलेज के शिलान्यास समारोह में बोलते हुए मौलाना अरशद मदनी ने को-एजुकेशन का विरोध किया और कहा कि जमीयत ए उलेमा हिंद ने एक नई नीति बनाई है। मौलाना ने कहा कि देश में हिंदू हो या मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग स्कूल बनवाने चाहिए।






















