👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने ईद-उल-अजहा पर गाय की कुर्बानी ना देने की अपील की है। साथ ही योग दिवस के अवसर पर 21 जून को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देश भर में तीन हजार स्थानों पर शिविर लगाकर योग कार्यक्रम आयोजित करेगा।
हापुड़ की गढ़ रोड पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में संगठन के संयोजक गिरीश जुयअल ने कहा देश के लिए शहीद होने वाले शहीदों की याद में पौधारोपण भी किया जाएगा और भाई बहन दिवस मनाया जाएगा।





















