हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हापुड़ के विकास का जो ढ़िढोरा पीटा जा रहा है उस विकास से ई हापुड़ न्यूज अपने पाठकों को रु-ब-रु करा रहा है। हापुड़ के गढ़ रोड पर निर्माणाधीन अटल गौरव पार्क से रु-ब-रु कराने के बाद ई हापुड़ न्यूज आपकों लेकर आया है हापुड़ के अटल गौरव पार्क पर।
हापुड़ के अतरपुरा चौपला से लेकर रेलवे स्टेशन तक के मार्ग का नाम अटल गौरव मार्ग, नगर पालिका परिषद हापुड़ ने रखा है। इस नामकरण का एक लम्बा-चौड़ा स्टील का संकेतक अतरपुरा चौपला के पास डिवाइडर पर स्थापित किया गया है जिस पर भाजपा नेताओं ने नाम अंकित है।
क्या आपकों मालूम है कि रेलव रोड के अटल गौरव मार्ग के नामकरण पर नगर पालिका हापुड़ ने कितान रुपया खर्च किया है, यदि आपकों नहीं मालूम तो चलिए ई हापुड़ न्यूज आपकों बताएगा। अटल गौरव मार्ग पर नगर पालिका ने करीब डेढ़ करोड़ रुपया खर्च किया है।
हम आपकों यह भी बतातें चलें कि नगर पालिका हापुड़ ने इस कार्य को जनहित में बताते ह ए सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण पर खर्च किया है. ई हापुड़ न्यूज आपकों रेलवे रोड का अवलोकन करा रहा है फिर आप स्वयं देखें कि रेलवे रोड का सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण कहां और कैसे हुआ है।



















