हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में मुम्बई पुलिस मंगलवार को आनलाइन ठगी के आरोपी की धड़पकड़ के लिए पहुंची। आरोपी की जानकारी न मिलने पर पुलिस वापस लौट गई। इससे पहले पुलिस ने जनपद गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र के एक मौहल्ले में भी आरोपी की धकपकड़ के लिए दबीश दी थी। पुलिस को वहां भी कुछ हाथ नहीं लगा। मुंबई पुलिस का कहना है कि ठगी का आरोपी अपनी लोकेशन बार-बार बदल रहा है जो एनसीआर में कहीं छिपा बैठा है।
मुम्बई पुलिस निरीक्षक विजय हणमंत पवार ने बताया कि आरोपी आनलाइन ठगी करके लोगों के बैंक खाते से पैसे निकाल लेता है। पुलिस के अनुसार मामला गत 16 मार्च 2021 का मुम्बई के गोरे गांव का है जहां सुदप्तोसुर ने आनलाइन शराब बुक की थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने आनलाइन शराब के लिए उससे बात की और बैंक डिटेल ली जिसके बाद पीड़ित के बैंक खाते से 79 हजार रुपए निकल गए।
इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लोकेशन को ट्रैक किया जो गाजियाबाद के बाद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला महादेव मंदिर के आसपास मिली। पुलिस ने दबीश दी लेकिन आरोपी नहीं मिला जिसके बाद मुंबई पुलिस वापस लौट गई। स्थानीय पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही है।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958






















