
रीयल स्टेट कारोबारी के घर करोड़ो रुपए की लूट का खुलासा, मुठभेड़ में दो घायल सहित पांच गिरफ्तार, 24 लाख रुपए नकद व जेवरात बरामद
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, संजय कश्यप/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के रियल स्टेट कारोबारी व सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर 1 जून की मध्य रात्रि को हुई सवा किलो सोने के जेवरात व लाखों रुपए की लूट की घटना का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। कारोबारी के आवास पर लूटपाट करने वाले सशस्त्र बदमाशों से पुलिस की रविवार की रात को मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए पुलिस ने घायलों सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो अन्य साथी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 24 लाखों रुपए नगद, सोने के जेवरात 19 नग, व चांदी के 10 सिक्के, 5 मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त दो बाइक, 4 तमंचे, 4 खोखा कारतूस, 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कारोबारी के आवास पर लूटपाट करने वाला आवास पर काम कर रहे राजमिस्त्री का बेटा रोहित निकला जो मुठभेड़ में घायल हुआ है। लूट की घटना को अंजाम देने में कारोबारी के घर पर चिनाई का काम करने वाले सतपाल के बेटे रिंकू ने दी है। उसके साथ ही निलम्बित सिपाही विक्की गौतम की अहम भूमिका है।
पुलिस अधीक्षक पर ज्ञानेंन्जय सिंह ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस व जनपदीय स्वाट टीम संयुक्त रुप से रविवार की देर रात सुल्तानपुर कट के पास थाना प्रभारी पारस मलिक के साथ चेकिंग कर रही थी कि पुलिस ने दो बाइकों पर सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों सहित पांच बदमाशों को धर दबोचा।
पकड़े गए दो घायल बदमाश साहिबे आलम निवासी मौहम्मदपुर बस्तौर संभल रोड जिला मुरादाबाद व रोहित सागर निवासी बसंत बिहार बलदरपुरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद और गुड्डू आलम निवासी रुस्तमपुर सराय थाना मैनाठैर जनपद मुरादाबाद, टिंकू निवासी इचवाड़ा डीगर देहपा जनपद संभल, विक्की गौतम निवासी जलीलपुर अमरोहा शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी टिंकू व विक्की गौतम ने रीयल स्टेट कारोबारी के घर में रखे हुए जेवरात व नकदी सूचना साहिबे आलम, गुड्डू आलम, रोहित, मोहित व श्याम को दी थी, जो गत कई माह से कारोबारी के घर में जेवरात व नकदी पाने के लिए रैकी कर रहे थे। लूटपाट में लिप्त दो अन्य आरोपी श्याम निवासी गांव सूरजपुर थाना पटवाई जिला रामपुर तथा मोहित निवासी लोधी वाली गली पीतलनगरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद फरार है।
बता दे की हापुड़ के रियल स्टेट कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर 1 जून की मध्य रात्रि को तमंचेधारी बदमाश आ धमके और कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल, पत्नी सुशीला, पौत्र सिद्धांत तथा चौकीदार श्याम सुंदर को बंधक बनाकर सवा किलो सोने के जेवर तथा लाखों रुपए नकद दो बैग में भरकर उड़न छू हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त श्याम व मोहित पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है अभी इस मामले में 14 लाख रुपए और बरामद करना शेष है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पार्टी को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























