
अप्पू कोरी और सतबीर कोरी जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नियुक्त
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कांग्रेस मुख्यालय पर रामगढ़ी निवासी अप्पू सिंह कोरी और सतबीर सिंह कोरी को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। राकेश त्यागी ने कहा है कि पार्टी में जॉइनिंग का सिलसिला जारी है। हर समाज और हर तबके के लोग अब कांग्रेस से जुड़ना चाह रहे हैं और अपनी आने वाले नस्लों को कांग्रेस के हाथ में सुरक्षित समझ रहे है। उन्हें मालूम है कि देश भाजपा के हाथों गर्त में जा चुका है। ऐसे में देश को गर्त से निकालने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र मुख्य विपक्षी पार्टी है। इस दौरान जिला महासचिव गौरव गर्ग, जिला महासचिव संजय छाबड़ा, कार्यालय सचिव प्रेम कुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारती, महबूब अली आदि मौजूद रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















