👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):गढ़-अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर पर शेयर कर दी। बता दें कि चिंता की बात यह है दानिश अली सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे। वहीं बसपा सांसद ने मंगलवार को टि्वटर पर जानकारी शेयर की जिसमें लिखा “टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी आज मेरे कोविड से संक्रमित होने का पता चला है। कल मैं संसद की कार्यवाही में शामिल हुआ था। मैं अपने संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं। मुझमें हल्के लक्षण हैं और जल्द सेहतमंद होने की उम्मीद है।”

Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






















