
👁 25 views Views
बाबूगढ़ में कुचेसर चौपला बाजार से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चोपला से एक व्यक्ति की बाइक को चोरों ने चोरी कर लिया और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
गांव रसूलपुर बहलोलपुर के रहने वाले प्रमोद कुमार ने बताया कि 14 मई 2026 को सब्जी खरीदने के लिए वह कुचेसर चौपला बाजार आए थे। बाजार में उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी। सब्जी खरीद कर लौटने पर पाया कि बाइक गायब थी जिसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























