
बाबूगढ़ में बाइक सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार दो युवकों पर चार युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवारों ने पहले बाइक में टक्कर मारी। फिर लोहे की रोड व डंडों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जनपद बुलंदशहर के थाना बीवी नगर क्षेत्र के गांव नगला कटक के सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 9 जून को उसका बेटा तुषार व दामाद अनिकेत बाइक पर सवार होकर बाबूगढ़ छावनी स्थित मकान से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि छावनी बीवी नगर रोड पर 57 मोड के पास सफेद रंग की कार में सवार होकर आए बुलंदशहर के गांव खैरपुर के दुष्यंत, सैदपुर के विकास सिरोही, सालाबाद के करण अहलावत और उनके अन्य साथियों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद वह सड़क पर गिर गए। आरोपियों ने लोहे की रोड व डंडे निकालकर उन पर हमला कर दिया। तुषार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























