👁 0 views Views
FILE PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों में मां चंडी जी का प्रतिरुप एक पालकी में सवार होकर घर-घर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने पहुंचेगी। यह पालकी यात्रा 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक हापुड़ के गली-मौहल्लों से निकलेगी।

मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी की पालकी यात्रा का आयोजन किया गया है। समिति द्वारा 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक रोजाना नगर के विभिन्न मौहल्लों से मां चंडी जी पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह प्रभात फेरी रोजाना श्री चंडी मंदिर से शुरु होगी और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देकर श्री चंडी मंदिर पर ही विश्राम करेंगी।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093


























