सपा नेता की पत्नी के मर्डर की हर जुबान पर चर्चा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के नेता जहीर अहमद सलमानी की पत्नी नाजरीन के मर्डर में भले ही उसके सौतेले बेटे इमरान को नामजद किया गया हो, पंरतु उसकी हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को कडी मशक्त की जरुरत है, तभी नाजरीन के मर्डर से रहस्य का पर्दा उठ सकेगा।
अस्पताल की पर्ची से खुला गोली लगने का रहस्य- परिवारजनों ने पहले नाजरीन की मौत को सीढ़ियों से गिर कर चोट लगने से हुई मौत बताया था, यानि कि हत्या को रंग देने का प्रयास किया गया,परंतु देवनंदिनी अस्पताल से थाना हापुड़ देहात पहुंची एक मीमो ने नाजरीन की मौत का कारण तीन गोली बताया बस फिर क्या था, थाना हापुड़ देहात, हापुड़ नगर पुलिस व पुलिस के आला अफसर देवनंदिनी अस्पताल व सपा नेता जहीर सलमानी के सामिया गार्डन स्थित बंगले पर जा पहुंचे औऱ उस कमरे का घेर लिया जिसमें नाजरीन की हत्या हुई थी। पुलिस ने कमरे से अवैध हथियार व अन्य सामग्री जब्त की है।

कौन है नाजरीन- हापुड़ के मौहल्ला फूलगढ़ी के रहने वाले एक गरीब हिंदू परिवार की बेटी है। जिसे मोह जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन कराया गया और विवाह रचा गया। इसके बाद जहीर नाजरीन के साथ डासना जाकर रहने लगा।
एक गरीब परिवार हिंदू माली की बेटी का धर्म परिवर्तन कराने फिर उससे विवाह रचाने तथ योजनाबद्ध तरीके से नाजरीन को रास्ते से हटाने का कौन दोषी है। एक नाई की दुकान चलाने वाला आज अरबों रुपए का मालिक कैसै बना । ये ऐसे प्रश्न है जिनकी समाज में चर्च हो रही है। पुलिस को इन चर्चित प्रश्नों को भी जांच में शामिल करना जरुरी है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586























