👁 0 views Views
पिलखुवा में बंदर पकड़े जाएंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने नागरिकों को बंदरों से निजात दिलाने का बीड़ा उठाया है जिसके लिए परिषद ने पहल शुरु कर दी है।
परिषद अब ऐसे लोगों को खोज रही है जो पिलखुवा से बंदरों को पकड़ कर हस्तिनापुर के जंगल में अपनी रिस्क पर छोड़े। बंदर को पकड़ने, उसे खाना खिलाने व जंगल में छोड़ने की जिम्मेदारी कारोबारी की होगी। परिषद इस कार्य को जुलाई माह के अंत तक शुरु करने की फिराक मे है।
सूत्र बताते है कि परिषद को अभी तक बंदर पकड़ने वाला नहीं मिला है और परिषद के पास बंदर छोड़ने के लिए वन रेंज हस्तिनापुर से कोई अनुमति भी नहीं है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























