हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मोहित हत्याकांड का खुलासा करते हुए मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें दो नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व एक बाइक बरामद की है।

मृतक मोहित के खिलाफ दर्ज था छेड़खानी का मामला:
पुलिस ने बताया कि एक साल पहले आरोपी विक्की ने अपने रिश्ते की बहन से छेड़खानी करने के आरोप में मृतक मोहित व उसके भाई तथा पिता श्यामलाल के विरुद्ध थाना हापुड़ देहात में मुकद्दमा दर्ज कराया था तभी से दोनों पक्षों में अनबन चल रही थी।

13 अगस्त की सुबह विक्की चौहान ने कुछ लोगों के साथ मोहित की गोली पर उस समय हत्या कर दी जब वह अपनी मां को नोएडा जाने के लिए बस में छोड़कर वापस लौट रहा था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी मौहल्ला शक्तिनगर के लक्की चौहान व विक्की चौहान दोनों सगे भाई हैं तथा दो नाबालिग किशोर हैं।






















