👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया। विधायक ने इस दौरान दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए एमआरआई, अल्ट्रासाउंड सहित विभिन्न मशीनों को उपलब्ध कराने की मांग की। इसके पश्चात विधायक को मशीनें जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला।
























