
हापुड़ में विधायक ने किया पल्स पोलियो अभियान का श्री गणेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पोलियो दिवस पर रविवार को मिनाक्षी रोड पर जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्घाटन विधायक विजयपाल आढ़ती ने फीता काटकर एक बालक को पोलियो ड्राप्स पिलाकर शुभारंभ किया। सोमवार से यह अभियान घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीमें बच्चों को पोलियो ड्राप्त पिलाएंगी।
जिले में पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाने के लिए 692 बूथ बनाये गए हैं। जिसमें पहले दिन शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। सोमवार से घर घर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए अभियानका शुभारंभहोगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि जिलेभर में 2 लाख 74 हजार 600 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सीएमओ हापुड़ डा. किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएंगी। पोलियो की खुराक बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है। सभी अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























