
👁 15 views Views
500 मीटर की सड़क पर 34 लाख की लागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने रविवार को गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम दरियापुर में लगभग रूपये 34 लाख की लागत से निर्मित होने वाली 500 मीटर लंबी सड़क का फीता काटकर शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामवासियों के आवागमन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
इस अवसर पर ग्रामीण उपस्थित थे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























