
सरावा में विधायक ने ध्वजारोहण किया
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव सरावा के रॉयल पब्लिक स्कूल में रविवार को गणतंत्र दिवस पर भाजपा विधायक धर्मेश तोमर एवं जिला पंचायत हापुड के सदस्य सतीश प्रमुख ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भारत के सबसे बड़े लोकतंत्र और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के अहम योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है। इस दिन को अहम बनाने में बाबा साहब डा भीम राव आंबेडकर का विशेष योगदान है।
उन्होंने छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर में छात्र- छात्राएं और गणमान्य मौजूद रहे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065






























