स्थानीय लोगों से टोल वसूली पर भड़के विधायक, लोगों से कहा “एक भी टोल नहीं देगा, लगा दो जाम”












स्थानीय लोगों से टोल वसूली पर भड़के विधायक, लोगों से कहा “एक भी टोल नहीं देगा, लगा दो जाम”

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया गढ़ और बृजघाट के बीच जाने वाले स्थानीय लोगों से टोल वसूली पर जमकर भड़के। उन्होंने टाल टैक्स के प्रबंधक को हिदायत दी की क्षेत्रवासियों से टोल ना वसूला जाए। इस दौरान विधायक काफी गुस्से में दिखाई दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा की कोई टोल नहीं देगा। सड़क पर जाम लगा देना।

दरअसल कुछ लोगों ने गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया से शिकायत करते हुए बताया कि करीब छह महीने से आधार कार्ड दिखाने पर पालिका क्षेत्र के लोगों को टोल शुल्क से राहत दी जा रही थी लेकिन गुरुवार से एक बार फिर शुल्क वसूला जाने लगा। ऐसे में आवागमन महंगा पड़ता है और क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय हो रहा है जिसके बाद विधायक हरेंद्र तेवतिया का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने टोल टैक्स के डीजीएम को कैंप कार्यालय पर बुलाया और पालिका क्षेत्र के निवासियों को आवागमन के दौरान टोल शुल्क से राहत देने की बात की लेकिन उच्च अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई आदेश व गाइडलाइन जारी न होने का हवाला देते हुए टोल प्रबंधन ने राहत देने से इनकार कर दिया जिसके बाद विधायक और भड़क गए।

विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों से टोल वसूलना गलत है। उन्होंने कहा कि यदि टोल प्रबंधन उनसे टोल वसूले तो जाम लगा दो। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना ली जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483







  • Related Posts

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी भाषा मेरा अभिमान सरस्वती शिशु मंदिर ,मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया…

    Read more

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया विजडम वुड पब्लिक स्कूल, धनौरा हापुड़ के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जहां डॉ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया
    error: Content is protected !!