👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मेश तोमर ने मंगलवार को मसूरी के आयशा पब्लिक स्कूल में रोबोटिक लैब व कम्पोजिट लैब का फीता काट कर उद्घाटन किया। विधायक का स्वागत शिक्षिका ने तिलक लगा कर तथा प्रबंध समिति ने स्मृति चिन्ह भेंट करके किया।
विधायक ने छात्रों, शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें और भविष्य संवारने के लिए उनका मार्ग दर्शन करें।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























