
कैटर्स के ठिकानों पर नाबालिग कर रहे है कार्य,क्यों चुप है बालश्रम टीम
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में बालश्रम रोकथाम के लिए अभियान चल रहा है और छापामार कर बालश्रम को मुक्त कराया जा रहा है,परन्तु कैटर्स के ठिकाने पर काम कर रहे बालश्रम टीम को दिखाई नही दे रहे है।हापुड के बैंकटहाल,होटल,रेस्टोरेंट तथा ठेले-खोमचे वालो के ठिकाने पर बालश्रम धडल्ले से काम कर रहे है जो टीम को दिखाई नही दे रहे है।हापुड का रेलवे रोड ऐसा स्थान है जहां बडी संख्या में ठेले पर खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे है और इन ठेलों पर बालश्रमिक प्लेट धोते,खाद्य पदार्थ परोसते तथा चाय ले जाते हुए दिखाई देंगे परन्तु टीम को यह सब दिखाई नही दे रहा है।अब शादी सीजन शुरू हो रहा है,बैंकट हाल में खूब शादियां होंगी,यदि टीम ने कारगर कदम उठाए तो बडी तादाद में बालश्रम मुक्त अभियान सफल होता नजर आएगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























