हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में वक्फ बोर्ड संपत्तियों की तलाश शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि यह तहसील के राजस्व अभिलेखों में पूरी तरह नोटिफाई नहीं है। अल्पसंख्यक विभाग वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का डाटा जुटा रहा है। इसके लिए नगर पालिका संबंधित विभागों और वक्फ बोर्ड से सूची मांगी गई है। शासन ने वक्फ की संपत्तियों को लेकर जांच समिति गठित की है। इसको लेकर पूर्व में एक बैठक भी हुई थी जिसमे बताया गया था कि शहर व गांव में वक्फ की संपत्ति है लेकिन ऐसी भूमि व परिसंपत्तियों हैं जो वक्फ की संपत्ति के रूप में नोटिफाई नहीं है। ऐसे में स्थिति को स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अल्पसंख्यक विभाग मामले का डाटा जुटाने में लगा है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























