तीन वर्ष पहले मर चुके किसान के नाम पर कर रहे थे खनन, मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्ष पहले मर चुके किसान के नाम से खनन करने के मामले में हाफिजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल तीन साल पहले मर चुके किसान के नाम से खनन करने वालों ने खनन की अनुमति प्राप्त कर ली थी। खनन का कार्य हो जाने और भुगतान प्राप्त कर लेने के किसान के परिवार के लोगों को आरोपी की करतूत का पता चला। मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे पहले पिछले दिनों गांव के लेखपाल ने भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर तुमरेल के कुलदीप बाना ने बताया कि उनके चाचा राजकरण सिंह की मृत्यु 19 जून 2021 को हुई थी। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा के रहने वाले विजेंदर भाटी, रवि भाटी, राहुल, हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला निवासी जाहिद, मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी रामनिवास और गाजियाबाद में मालीवाडा निवासी रणवीर सिंह ने मृतक के नाम से फर्जी परमिशन बनवा ली। राजकरण के साथ ही उनके भाई शिवकरण सिंह के नाम से भी परमिशन बनवा ली गई जबकि शिवकरण की मृत्यु 2022 में हुई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point









  • Related Posts

    जनपद में आठ नई सहकारी समितियां गठित

    🔊 Listen to this जनपद में आठ नई सहकारी समितियां गठित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में न्याय पंचायत स्तर पर आठ नई सहकारी समितियों का गठन किया गया। इन…

    Read more

    खाद्य विभाग टीम ने छापेमारी कर सोस के दो नमूने लिए

    🔊 Listen to this खाद्य विभाग टीम ने छापेमारी कर सोस के दो नमूने लिएहापुड, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):हापुड जनपद की खाद्य सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को नगर में छापा मारकर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनपद में आठ नई सहकारी समितियां गठित

    जनपद में आठ नई सहकारी समितियां गठित

    खाद्य विभाग टीम ने छापेमारी कर सोस के दो नमूने लिए

    खाद्य विभाग टीम ने छापेमारी कर सोस के दो नमूने लिए

    JOB ALERT: Hiring of Social Science (S.st) Teacher at S.A International School: 9258003065

    JOB ALERT: Hiring of Social Science (S.st) Teacher at S.A International School: 9258003065

    हापुड के 49 गांवों में कांग्रेस लगाएगी मनरेगा चौपाल

    हापुड के 49 गांवों में कांग्रेस लगाएगी मनरेगा चौपाल

    श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर 18 जनवरी को

    श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर 18 जनवरी को

    बाबूगढ़: किसान का स्टार्टर व केबल चोरी

    बाबूगढ़: किसान का स्टार्टर व केबल चोरी
    error: Content is protected !!