
हापुड़ की सड़कों पर दौड़ते यमदूत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़कों पर वाहन नहीं बल्कि यमदूत दौड़ रहे हैं। जी हां तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़क पर किस तरह नियमों का उल्लंघन कर वाहन चल रहे हैं जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से हादसा हो सकता है जिसमें जान भी जा सकती है। मामले में लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने इस तरह के परिवहन पर शिकंजा कसने की मांग की है। अचंबे की बात तो यह है कि यह वाहन कई चौराहों से होकर गुजरा लेकिन किसी ने भी इस पर कार्रवाई नहीं की।
हापुड़ के तहसील चौराहा के पास की यह तस्वीर यह ब्याह कर रही है कि हापुड़ में अधिकारियों की नाक के नीचे ओवरलोड वाहनों का संचालन हो रहा है। एक ई-रिक्शा में छह पानी की टंकी लदी हुई है। पाइप भी बाहर आ रहे हैं जिस पर किसी प्रकार का संकेतक नहीं है। ऐसे में हादसा भी हो सकता है जिसमें जान भी जा सकती है। चंद रुपयों की खातिर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























