
मेधावी छात्रा मनीषा को 4 वर्ष तक प्रतिमाह मिलेगी 1.20 लाख की छात्रवृत्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की रहने वाली मेधावी छात्रा मनीषा ने 4 वर्ष के पीएचडी शोध कार्य के लिए चेक गणराज्य के प्राग स्थित चेक टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई अंतराष्ट्रीय छात्रवृत्ति पाने वाले दुनिया के 100 मेधावियों में जगह बनाई है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मनीषा शर्मा मूल रूप से जनपद हापुड़ के गांव दतियाना की रहने वाली है जिन्होंने सीसीएस केंपस से एमएससी फिजिक्स उत्तीर्ण करते हुए प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में अपना मास्टर प्रोजेक्ट पूरा किया। तीन चरणों में हुए इंटरव्यू में मनीषा सफल रही। मनीषा को 4 वर्षों तक प्रतिमाह 1.20 लाख रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492




























