मेरठ बुलंदशहर रोड की चौड़ीकरण का कार्य अटका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-बुलंदशहर रोड का चौड़ीकरण निर्माण धनराशि के अभाव में रुक गया है। ऊर्जा निगम को एस्टीमेट की धनराशि पूरी जमा करने के बाद भी बिजली के खंभे शिफ्ट नहीं हुए हैं और सड़क संकरी होने की वजह से दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि मेरठ-बुलंदशहर रोड के सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य 47.84 करोड़ की लागत से पूरा किया जाना था। जिसमें से 26.5 करोड रुपए से सिविल का कार्य होना है। इसके लिए पहले किस्त के रूप में 16.74 करोड रुपए जारी हो चुके हैं। सड़क की चौड़ाई 10 मीटर से बढ़कर 14 मी कर दी गई है वहीं बीच में आधा मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा धीरखेड़ा से बुलंदशहर रोड स्थित सोना पेट्रोल पंप तक करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। वर्तमान में डिवाइडर बनाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के बाद ही अब इसकी अगली किस्त जारी होगी ऐसे में मतगणना होने तक कार्य अधर में रहेगा।
करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100

























