सभी क्षय रोगियों का नोटिफिकेशन कराएं : मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़
हापुड़ विकास खंड से जुड़े सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत Nikshay की ट्रेनिंग की गयी
टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का सहयोग जरूरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़/ , 02 मई, 2024। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार त्यागी के कुशल निर्देशन में जिला क्षय रोग विभाग ने जिला सयुक्त चिकित्सालय सभागार में विकास खंड हापुड़ के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का टीबी के उन्मूलन के नि:क्षय ट्रेनिंग कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. राजेश सिंह ने कहा- टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से आव्हान किया कि उपचार शुरू करने से पहले हर टीबी रोगी को नोटिफिकेशन अवश्य कराएं। निक्षय पोर्टल पर नोटिफिकेशन के बाद ही क्षय रोगी को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का लाभ मिलता है। कार्यक्रम में मुख्य ट्रेनर डा. दिनेश बी0 बालिगा विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार और दीपक शर्मा जिला कार्यक्रम समन्वयक ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नि:क्षय पोर्टल के विषय में विस्तार से बताया /
डीटीओ डा. राजेश सिंह ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से अपील की कि यदि उनकी ओपीडी में आने वाले किसी रोगी में टीबी का एक भी लक्षण नजर आता है तो उसकी तुरंत टीबी की जांच अवश्य कराएं। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की जांच और उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। डीटीओ ने कहा – रोगी चाहें तो उपचार निजी चिकित्सक से भी ले सकते हैं लेकिन यदि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो क्षय रोग विभाग जांच व दवाएं भी नि शुल्क उपलब्ध कराता हैं लेकिन किसी भी सूरत में एक भी रोगी टीबी के उपचार से वंचित न रहने पाए। साथ ही प्रत्येक दिन अपनी ओ0पी0डी0 का 5% व प्रत्येक माह की 15 तारीख को नि:क्षय दिवस के अवसर पर ओ0पी0डी0 का 10% संदिग्ध मरीजों को हायर सेंटर पर जांच के लिए रेफर किया जाये !
जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी ने बताया – क्षय रोगियों को निक्षय पोषण जैसी योजना का लाभ प्रदान कराने के लिए जरूरी है कि रोगी का निक्षय पोर्टल पर नोटिफिकेशन हो। निक्षय पोषण के तहत सरकार रोगी को हर माह पांच सौ रुपए का भुगतान उसके बैंक खाते में करती है। रोगी को बैंक खाते खुलवाने के लिये भी प्रोत्साहित करें ताकि सत प्रतिसत रोगियों को नि:क्षय पोषण योजना का लाभ दिया जा सके रोगी के लिए यह राशि रोगी को बेहतर पोषण के लिए दी जाती है। कार्यक्रम में जिला पी0एम0डी0टी0 समन्वयक मनोज कुमार गौतम वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक हसमत अली वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक ब्रिजेश कुमार आदि उपस्थित रहे
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























