
तारों में लगी भयंकर आग, नीचे खड़ी किसान नेता की गाड़ी बाल-बाल बची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जवाहर गंज के बाहर गढ़ रोड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब बिजली के तारों में अचानक आग लग गई। आग लगने से धमाका होने लगा। जिस जगह यह हादसा हुआ वहीं नीचे एक गाड़ी खड़ी थी जो बाल-बाल बच गई। इस दौरान गाड़ी का मौके से हटाया। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
मामला गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे के आसपास का है। जब आर्य समाज के सामने जवाहर गंज के बाहर बिजली के तारों में अचानक आग लग गई। इस रास्ते से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजेंद्र गुर्जर की गाड़ी खंबे के पास खड़ी थी। तारों से निकली चिंगारी की चपेट में आकर गाड़ी में भी आग लग सकती थी। ऐसे में गाड़ी को तुरंत मौके से हटाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराने का प्रयास किया लेकिन किसी का फोन बंद था या किसी ने फोन नहीं उठाया। विद्युत विभाग के अधिकारियों की इस हरकत से क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है। लापरवाही भरे रवैये के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बताते चलें कि जिस दौरान तारों में आग लगी उस दौरान इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई और लोगों में दहशत की स्थिति बन गई। लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























