
👁 0 views Views
हापुड, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में किठौर रोड पर एक ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए किठौर रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा।























