
517 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह संपन्न
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 517 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया विधायक सदर विजयपाल आढती ने बताया कि एक जोड़ें पर अब सरकार एक लाख की धनराशि खर्च कर रही हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत हर वर्ष सभी वर्गों के जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया जाता है। इस वर्ष भी शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को जनपद के 517 जोड़ों का विवाह एस एस वी कॉलेज एवं सभी विकास खण्डों में संपन्न कराया गया।
विवाह बंधन में बंधने वाले प्रत्येक जोड़े पर एक लाख की धनराशि खर्च की गई है, जिसमें 60 हजार लड़की के खाते में, 25 हजार का सामान व 15 हजार रुपये खान पान पर खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत दिल्ली रोड स्थित एस एस वी कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया है जिसमें 177 मुस्लिम व 340 हिन्दु जोड़े शामिल है। हापुड़ ब्लाक से 157, सिंभावली ब्लाक से 104, गढ़ ब्लाक से 76 व धौलाना ब्लाक के 78 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए आगामी जीवन को सुखद में जीने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय, विधायक सदर विजयपाल आढती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, खंड विकास अधिकारी हापुड़, धौलाना, सिंभावली एवं गढ़मुक्तेश्वर सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी नव विवाहित जोड़ों के माता-पिता एवं संबंधित रिश्तेदार उपस्थित रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





























