👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि 151 के तहत जिस भी आरोपी की गिरफ्तारी होगी उसे जमानत के बाद 200 लोगों को मास्क बांटने होंगे। एसडीएम का यह आदेश सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है जिसे लगातार सराहा जा रहा है।
शुक्रवार को एसडीएम ने आदेश देते हुए कहा की 151 में जमानत लेने के बाद 200 लोगों को मास्क वितरित करने होंगे और उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग, कोरोना नियमों के प्रति जागरूक करना होगा।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























