मानचित्र स्वीकृत नहीं मार्किट का नक्शा बाजार में आया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गली-मौहल्लों का व्यवसायीकरण तेजी से हो रहा है जिस कारण यातायात में व्यवधान पैदा हो रहा है। ताजा मामला जैन लोक कालोनी हापुड़ का आया है। जैन लोक के मुख्य मार्ग पर एक सौ गज का मकान डेढ़ करोड़ रुपए का बिका है जिसका बैनामा होना अभी बाकी है। काली कमाई का इसमें निवेश होगा। खरीददार ने मकान तोड़ कर 5 दुकानें बनाने का निर्णय लिया और दुकानों की बिक्री का सौदा भी निकाल दिया है। प्रस्तावित दुकानों का नक्शा भी जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि दुकानों का मानचित्र हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं है। दुकानों का निर्माण से यातायात में व्यवधान होगा जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
























